By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 16 हजार फुट की चढ़ाई चढ़ मणि महेश पहुंचेंगे श्रद्धालु…350 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 16 हजार फुट की चढ़ाई चढ़ मणि महेश पहुंचेंगे श्रद्धालु…350 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना
himachalReligion

16 हजार फुट की चढ़ाई चढ़ मणि महेश पहुंचेंगे श्रद्धालु…350 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/08/20 at 10:49 AM
Share

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा -हिमाचल प्रदेश का जनजातीय जिला लाहौल स्पीति,जहां पर बौद्ध और हिंदू धर्म को मानने वाले लोग हर साल अपनी पुरानी परंपराओं का पालन करते हैं। ऐसे में भगवान शिव के भी कई प्राचीन मंदिर लाहौल घाटी में है और भगवान शिव को आज भी यहां के लोग अपना आराध्य देवता मानते हैं।भगवान शिव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के मन में इतना जुनून कि वह 90 किलोमीटर खड़ी चढ़ाई पैदल पार कर चंबा जिला के मणिमहेश पहुंचते हैं और यहां पर मणिमहेश झील में स्नान कर भगवान शिव की पूजा आराधना करते हैं।

इस साल भी जिला लाहौल स्पीति के उदयपुर से 350 श्रद्धालुओं का जत्था मणिमहेश यात्रा के लिए रवाना हो गया है।इसमें 50 से अधिक महिलाएं भी शामिल है।जो करीब 6 दिनों तक पैदल चलकर मणिमहेश की यात्रा को पूरी करेंगे। उदयपुर से यह श्रद्धालुओं का जत्था अब मणिमहेश के लिए रवाना हो गया है और कई दुर्गम रास्ते, ऊंचे ग्लेशियर को पार करते हुए यह सभी मणिमहेश में स्नान कर भगवान शिव की पूजा आराधना भी करेंगे। हर साल पोरी मेले के समापन के बाद श्रद्धालुओं का जत्था मणिमहेश की ओर रवाना होता है और झील में स्नान करने के बाद इसी रास्ते से वह वापस भी लौट आते हैं।यह पूरी यात्रा खतरनाक रास्तों को पार कर होती हैं और इस पूरे रास्ते में श्रद्धालु पहाड़ों में बनी गुफाओं में अपना डेरा डालते है।श्रद्धालु अपने साथ खाने पीने का सामान लेकर जाते है।श्रद्धालुओं के जत्थे का पहला रात्रि पड़ाव थिरोट के समीप होगा। उसके बाद रापे गांव की कुछ दूरी पर और 20 अगस्त को तीसरा रात्रि पड़ाव खोलड़ु पधर से एक किलोमीटर आगे होगा। 21 अगस्त को केलिंग मंदिर और 22 अगस्त को अलियास,23 को छठे दिन यह जत्था पवित्र झील मणिमहेश पहुंचेगा।

TAGGED: Kullu manimahesh yatra
Chandrika August 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बेची ₹1 लाख की ऑर्गेनिक राखियां
Next Article धर्मशाला कारागार में नशा कारोबार में शामिल बंदियों की संख्या अधिक..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पालमपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विज्ञान और नवाचार को मिला बढ़ावा

Ago

पत्नी के धक्के से गिरे बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Ago

चताडा जिला परिषद वार्ड में भाजपा प्रत्याशी अनु ठाकुर का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर साधे निशाने

Ago

चम्बा जिला जेल में खूनी बवाल, कैदी ने वार्डरों पर किया जानलेवा हमला

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?