भजन गायक अभिषेक सोनी ने ‘हर सांस में हो सुमिरन तेरा’, ‘तेरे दर से यही मांगे दुआ’, ‘प्रभु चैन की बजा दे बांसुरी’, ‘शिव कैलाशों के वासी’ तथा ‘एक राधा एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा’ जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों से संकन गार्डन परिसर ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। इससे पहले सुरशंकर म्यूजिकल ग्रुप मंडी के कलाकारों ने गणपति वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की तथा ‘दर्शन दो घनश्याम’ और ‘बम बम भोले’ सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति दी। इसके पश्चात अमर म्यूजिकल ग्रुप बगस्याड के कलाकारों ने ‘डूगी डूगी नदिया’, ‘मां मेरी लाडलिये’, ‘फूलां दिया क्यारियां च’, ‘कम बंदेया तेरे मुकणे नहीं’, ‘मै जब भी पुकारूं मां’ और ‘दूडू नचौया जटा हो खलारी हो’ जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। भजन गायक अभिषेक सोनी ने छोटी काशी में इस भव्य भजन संध्या के आयोजन के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया।इस मौके पर एएसपी अभिमन्यु, डीएसपी दिनेश कुमार, उप निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क मंजुला कुमारी, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
छोटी काशी के संकन गार्डन में गूंजा भक्ति संगीत, भव्य भजन संध्या का हुआ आयोजन
Leave a comment
Leave a comment
