राहुल चावला, धर्मशाला। आगामी शीतकालीन सत्र से पहले धर्मशाला-मैक्लोडगंज बाईपास सड़क को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस सड़क की मरम्मत के लिए करीब ₹14 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर संबंधित एजेंसी को भेजा गया है।
एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न ने बताया कि भारी बारिश के कारण मैक्लोडगंज-खड़ा डंडा और धर्मशाला-मैक्लोडगंज बाईपास रोड को काफी नुकसान पहुंचा था। इस मार्ग की मरम्मत के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग से बातचीत की गई है। विभाग ने पुष्टि की है कि 13 से 14 करोड़ रुपये का विस्तृत अनुमान (एस्टीमेट) बनाकर शिमला स्थित क्षेत्रीय कार्यालय (आरओ) को भेजा गया है।
एसडीएम ने कहा कि प्रयास है कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले यह सड़क मार्ग पूरी तरह से ठीक कर लिया जाए। वहीं, कैंट-चंबी रोड को हुए नुकसान की मरम्मत के लिए फंड स्वीकृत हो चुका है और वहां कार्य तेजी से जारी है।उन्होंने यह भी बताया कि खड़ा डंडा-मैक्लोडगंज मार्ग को दुरुस्त करने में कुछ समय और लगेगा, क्योंकि इस मार्ग को बारिश से सबसे अधिक क्षति पहुंची है।
