Shimla, 7 November -:राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में आज सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गान किया गया।
शिमला संसदीय क्षेत्र का मुख्य आयोजन होटल वुडविल पैलेस, शिमला में हुआ, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, तथा सांसद सुरेश कश्यप सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सभी ने पूरे जोश और श्रद्धा के साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गान किया।इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने कहा कि “‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस गीत ने जन-जन में आज़ादी की भावना जगाई थी।”
वहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि “‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा देशभर में जनभागीदारी वाले कार्यक्रम आयोजित कर रही है। यह उत्सव एक वर्ष तक चलेगा, ताकि हर नागरिक राष्ट्रीय एकता और गौरव की इस भावना से जुड़ सके।”
