By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मशाला मैराथन-2025 : 25 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय धावकों का बड़ा जमावड़ा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धर्मशाला मैराथन-2025 : 25 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय धावकों का बड़ा जमावड़ा
himachalNews

धर्मशाला मैराथन-2025 : 25 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय धावकों का बड़ा जमावड़ा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/08 at 7:44 PM
Share
Dharamshala, Rahul-:धर्मशाला में इस साल 25 दिसंबर को होने जा रही धर्मशाला मैराथन-2025 को लेकर तैयारिया अंतिम चरण में हैं। नगर निगम धर्मशाला व जिला प्रशासन द्वारा बिगफुट एडवेंचर इंडिया के सहयोग से आयोजित होने वाला यह भव्य आयोजन शहर को खेल पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभारने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। समृद्धि भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने बताया कि इस मैराथन में देश-विदेश से हजारों प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।

आयुक्त ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल खेल गतिविधि भर नहीं, बल्कि धर्मशाला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करेगा।मैराथन की शुरुआत साईं एथलेटिक मैदान से होगी। प्रतिभागी 3 किमी, 5 किमी, 10 किमी, हाफ मैराथन और फुल मैराथन श्रेणियों में हिस्सा ले सकेंगे। धावकों को इवेंट टी-शर्ट, फिनिशर मेडल और हाइड्रेशन सपोर्ट जैसी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएगी।

 

छात्रों के लिए विशेष रियायतें भी रखी गई हैं। 3 से 5 किलोमीटर रन में स्कूल व कॉलेज के धावकों को 100% पंजीकरण शुल्क छूट, जबकि 10 किमी व उससे अधिक दूरी की श्रेणियों में 50% शुल्क छूट दी जाएगी। उन्होंने आम जनता से आयोजन में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि धर्मशाला की पहचान को मजबूत करने में हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।मैराथन का मार्ग साई स्टेडियम से शुरू होकर चरान-दाड़ी, रक्कड़, खनियारा, कोतवाली बाजार और चीलगाड़ी से होकर वापस साई स्टेडियम में ही समाप्त होगा। कार्यक्रम में स्कूली और कॉलेज छात्रों, विभिन्न संस्थानों के युवा, पुलिस विभाग और भारतीय सेना के जवानों के भी भाग लेने की उम्मीद है।बैठक में रूट प्लानिंग, मेडिकल व्यवस्था, पुलिस प्रबंधन, होटल एसोसिएशन तथा विभिन्न एनजीओ के सहयोग पर विस्तृत चर्चा की गई।

TAGGED: Dharamshala Marathon-2025
Chandrika December 8, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article संजौली मस्जिद विवाद पर दो संगठनों में तकरार तेज, कानूनी वैधता को लेकर दोनों पक्षों के दावे
Next Article इंदौरा उत्सव में सांस्कृतिक भव्यता के साथ युवाओं को नशामुक्ति का दिया जाएगा संदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?