By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: इंदौरा उत्सव में सांस्कृतिक भव्यता के साथ युवाओं को नशामुक्ति का दिया जाएगा संदेश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > इंदौरा उत्सव में सांस्कृतिक भव्यता के साथ युवाओं को नशामुक्ति का दिया जाएगा संदेश
himachalNews

इंदौरा उत्सव में सांस्कृतिक भव्यता के साथ युवाओं को नशामुक्ति का दिया जाएगा संदेश

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/09 at 4:16 PM
Share

Kangra, Sanjeev-:इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में इस वर्ष का बहुप्रतीक्षित दो दिवसीय इंदौरा उत्सव 18 और 19 दिसंबर को भव्यता के साथ आयोजित होने जा रहा है। वन विश्राम गृह इंदौरा में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक मलेंद्र राजन ने बताया कि इस बार उत्सव केवल मनोरंजन का मंच नहीं होगा, बल्कि युवाओं को नशामुक्ति का सशक्त संदेश देने का माध्यम बनेगा।

भव्य प्रस्तुतियों से सजेगा उत्सव

उत्सव के पहले दिन 18 दिसंबर को मशहूर पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर अपनी प्रस्तुति से माहौल को संगीतमय बनाएंगे। वहीं 19 दिसंबर को लखविंदर वडाली और हारमनी ऑफ पाइंस पुलिस बैंड समापन समारोह में यादगार प्रस्तुतिया देंगे। विधायक राजन ने बताया कि उद्घाटन 18 दिसंबर को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे, जबकि 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि समापन में शामिल होंगे।

स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

इस वर्ष उत्सव में स्थानीय कलाकारों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के उभरते कलाकारों को बड़े मंच पर प्रदर्शन का अवसर देकर न केवल उनकी प्रतिभा को पहचान मिलेगी, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत भी समृद्ध होगी।

नशामुक्त हिमाचल की दिशा में बड़ा कदम

विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि उत्सव का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रखना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में चिट्टा जैसे खतरनाक नशे के खिलाफ राज्यभर में कड़ा अभियान चल रहा है, जो अब जनांदोलन का रूप ले चुका है। “चिट्टे को भगाना है, युवाओं को बचाना है” का संदेश उत्सव में मौजूद हजारों युवाओं तक प्रभावी तरीके से पहुंचेगा।

12 दिसंबर से खेल प्रतियोगिताए

उत्सव से पूर्व 12 दिसंबर से बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कबड्डी, क्रिकेट, रस्साकशी, स्पून रेस और शॉट पुट जैसी खेल प्रतियोगिताए शुरू होंगी। विजेताओं को उत्सव के मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
इंदौरा उत्सव इस बार संस्कृति, प्रतिभा और जागरूकता—इन तीनों का अनोखा संगम बनने जा रहा है।

TAGGED: Kangra Indora Utsav
Chandrika December 9, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धर्मशाला मैराथन-2025 : 25 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय धावकों का बड़ा जमावड़ा
Next Article हमीरपुर में नया बस स्टैंड और नशामुक्ति रैली पर बोले युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कहा—‘सरकार कर रही ठोस बदलाव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मिले दिलदार अली बट्ट, छात्रवृत्ति बहाली, हज हाउस और पासपोर्ट कार्यालय की उठाई मांग

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो अभियानों में 290 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Ago

2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल

Ago

अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने बदले नियम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?