Bilaspur,Subhash(TSN)–जिला पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को जारी रखते हुए एक और बड़ी सफलता हासिल की।टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया के पास दबिश देकर चिट्टा तस्कर धीरज उर्फ धीरू को गिरफ्तार किया है।उसके पास से 6 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी आईटीआई के छात्रों को नशा बेचता था। डीएसपी मदन धीमान ने बताया आरोपी लंबे समय से छात्रों को नशे की दलदल में धकेल रहा था।गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। विशेष रूप से शिक्षण संस्थानों के आसपास सक्रिय तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
