अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश में अभी आपदा थमी नहीं है। प्रदेशभर में नुकसान का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। हिमाचल के सभी जिले बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। दर्जनों लोगों ने इस आपदा में अपनी जान गंवा दी है। पूर्व में प्रदेश में आपदा कुछ क्षेत्रों तक ही सीमित थी लेकिन अब हमीरपुर जिला में तबाही हुई है। आपदा की इस घड़ी में प्रदेश में अधिकारियों और कर्मचारियों के तरफ से सराहनीय कार्य किया जा रहा हैं। यह बात हमीरपुर कांग्रेस जिला प्रवक्ता एडवोकेट रोहित शर्मा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कही।
उन्होंने कहा कि वह इस आपदा की घड़ी में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पहले आपदा कुछ जिलों में आई थी मगर 2 दिन से हो रही बारिश के चलते जिला हमीरपुर में भी काफी ज्यादा नुकसान हुआ हैं। उन्होंने कहा कि वह आपदा वाले क्षेत्र का दौरा करेंगे ओर जो संभव मदद उनकी होगी वह की जाएगी।
