By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में आफ़त की बारिश: 3 NH समेत 625 सड़कें बंद, आठ जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल में आफ़त की बारिश: 3 NH समेत 625 सड़कें बंद, आठ जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद
himachal

हिमाचल में आफ़त की बारिश: 3 NH समेत 625 सड़कें बंद, आठ जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/08/25 at 7:15 PM
Share

Shimla, 25 August-हिमाचल प्रदेश में मॉनसून कहर बरपा रहा है। कांगड़ा, ऊना और चंबा ज़िलों में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालातों के चलते तीन राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 625 सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं आठ ज़िलों में सभी शिक्षण संस्थानों को सुरक्षा कारणों से बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज और कल भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आज (25 अगस्त) चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों के लिए रेड अलर्ट, बिलासपुर व कुल्लू के लिए ऑरेंज अलर्ट और शिमला के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं कल (26 अगस्त) चंबा व कांगड़ा में रेड अलर्ट रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा के मुताबिक, बिलासपुर, चंबा, मंडी, सोलन और हमीरपुर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त से 31 अगस्त तक राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

प्रदेश में भारी नुकसान


बीते 24 घंटों में ही 625 सड़कें बंद, 1533 ट्रांसफार्मर ठप और 168 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, 20 जून से 24 अगस्त तक अब तक 303 लोगों की मौत हो चुकी है, 360 लोग घायल हुए हैं और 1212 घर पूरी तरह से ढह गए हैं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार राज्य को अब तक 2300 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है।

TAGGED: Shimla weather condition
Chandrika August 25, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राज्यपाल ने दिया पर्यावरण संतुलन का संदेश, विद्यार्थियों संग लगाए पौधे
Next Article भारी बारिश में स्कूल बंद… डीसी हमीरपुर ने मांगी शिक्षकों व स्टाफ को भी छुट्टी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?