संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा है कि अधिकारियों और सरकार के बीच समन्वय होना जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चलाने के लिए अधिकारियों के साथ समन्वय बनाना ही पड़ता हैं। बिना समन्वय सरकार नहीं चलती। चंद्र कुमार ने कहा कि कुछ बातें अधिकारियों की सुननी पड़ती है और कुछ अधिकारियों को अपनी बात बतानी पड़ती हैं। दोनों के बीच समन्वय होना जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि वे राज्य मंत्री से लेकर कैबिनेट मंत्री तक के पद पर पहुंचे हैं और हमेशा ही अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर चले हैं।
कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि उनके साथ काम करने वाले अधिकारी, तो चीफ सेक्रेट्री लेवल तक पहुंचे हैं। अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर काम करने की जरूरत होती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और अधिकारियों के बीच पैदा हुआ विवाद सही नहीं हैं, इससे बचा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार सीमित हो तो सही रहता हैं, दोनों के बीच समन्वय जरूरी हैं।
