बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)- शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर मंगरोट के पास एक बार फिर नेशनल हाईवे की जमीन का विवाद शुरू हो गया है। एक ओर जहां मंगरोट निवासी राजनकांत शर्मा ने नेशनल हाईवे में जमीन पाए जाने के बाद संबधित विभाग द्वारा कब्जा नहीं दिए जाने के चलते रोष जताया है। वहीं, दूसरी ओर आए दिन नए-नए हथकंडे अपनाना भी शुरू कर दिया है।
अभी कुछ दिन पहले ही राजनकांत शर्मा ने नेशनल हाईवे के बीचोंबीच चारपाई लगा दी थी। वहीं,रविवार को नेशनल हाईवे के बीच में भारी भरकम पेड़ की टहनियां, पत्थर फैंककर नेशनल हाईवे को वन वे कर दिया। जिसके चलते यहां पर हा+दसे का अंदेशा बना रहा। राजनकांत शर्मा का कहना है कि उन्हें उनकी जमीन का कब्जा नहीं दिया जा रहा है। संबधित विभाग की मनमानी सामने आ रही है। जब तक कब्जा नहीं मिलता है,तब तक वह अपने प्रयास जारी रखेंगे। बता दें कि राजनकांत शर्मा ने इससे पहले नेशनल हाईवे पर खोखा लगा दिया था। वहीं, इसके बाद बीच रोड में चाय की दुकान सजा दी। वहीं, अब यह विवाद सुलझने के बजाये उलझता ही दिखाई दे रहा है।
