By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राजधानी शिमला में बर्फबारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने की बैठक.. दिए ये निर्देश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राजधानी शिमला में बर्फबारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने की बैठक.. दिए ये निर्देश
himachalNews

राजधानी शिमला में बर्फबारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने की बैठक.. दिए ये निर्देश

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/11/26 at 8:06 PM
Share

शिमला,26नवंबर(TSN)-हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बर्फबारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.इस बारे में आज उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक हुई.उन्होंने कहा कि शोघी से ही राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ वाहन काफी समय से खड़े हैं जिससे बर्फ हटाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को इन खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त,उन्होंने बर्फ हटाने में उपयोग होने वाली मशीनों का ट्रायल करने के निर्देश भी दिए।

उपायुक्त ने अग्निशमन विभाग को एडवाइजरी जारी कर लोगों को अंगीठी जलाकर सोने और सभी बिजली उपकारों खासकर हीटर आदि को अच्छे से बंद करने के बारे में जागरूक करने को कहा।इसके अतिरिक्त,उन्होंने होम गार्ड की स्पेशल टीम को 15 दिसंबर से सभी जरूरी उपकरणों के साथ सक्रिय रहने के निर्देश दिए ताकि किसी भी विपरीत स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। उन्होंने हेरिटेज बिल्डिंग का ऑडिट चेक करने के भी निर्देश दिए।इसी प्रकार,उन्होंने पर्यटन विभाग को पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए और इस सन्दर्भ में होटल एसोसिएशन के साथ बैठक करने को भी कहा।

सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में करें बैठक

उपायुक्त ने सभी उपमंडल दण्डाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी बैठक आयोजित कर आकस्मिक योजना तैयार करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी उपमंडल दंडाधिकारी अपने क्षेत्र में आर्मी,आईटीबीपी,एनडीआरएफ और एसडीआरएफ से तालमेल बनाकर रखें। सभी अपने क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं जैसे राशन, गैस सिलेंडर और डीजल का भण्डारण समय रहते सुनिश्चित कर लें। इसके अतिरिक्त, सभी स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयों की उपलब्धता और फ्रैक्चर होने की स्थिति में आवश्यक सामान होना जरूरी है। इस दौरान बताया गया कि डोडरा क्वार क्षेत्र में 6 महीने का राशन और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करवा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सभी उपमंडल दंडाधिकारियों को उनके क्षेत्र में हेलीपैड को जाने वाले मार्ग प्राथमिकता पर खोलने के निर्देश दिए ताकि किसी भी आपदा के दौरान हवाई सहायता संबंधित क्षेत्र में पहुंचाई जा सके।

बर्फबारी के दौरान पीने की पानी की व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश

उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग और शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड के अधिकारियों को बर्फबारी के दौरान पीने की पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बिजली विभाग के अधिकारियों को भी बर्फबारी के दौरान अबाधित बिजली उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।उन्होंने वन क्षेत्रों से निकल रही बिजली लाइनों का विशेष ध्यान रखने को कहा। बर्फबारी के दौरान सबसे पहले अस्पताल जाने वाले रास्तों को खोलना प्राथमिकता रहेगी। इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस के टायर पर चेन लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं,ताकि बर्फबारी में भी एंबुलेंस चलाई जा सके।

नगर निगम शिमला को दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा ऐसे स्थलों को चयनित किया जा चूका है जहाँ बर्फबारी के दौरान समस्या का सामना करना पड़ता है।इसके अतिरिक्त,ऐसे मौसम को लेकर विभाग का ट्रैफिक प्लान भी तैयार है जिसके पूरे क्षेत्र की जिओ मैपिंग की जा चुकी है।

आपदा की स्थिति में 1077 पर करें संपर्क

बैठक में बताया गया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का संचालन 24×7 किया जा रहा है जिसमें टोल फ्री नंबर 1077 पर किसी भी आपदा की जानकारी दी जा सकती है।

TAGGED: Shimla District administration
Chandrika November 26, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article गोबर खरीद को लेकर प्रदेश कांग्रेस सरकार की गारंटीयों पर नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल
Next Article हिमाचल पथ परिवहन निगम में भरे जाएंगे 189 पद…100 मिनी बसों की खरीद को भी मंजूरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?