शिमला:26 नवंबर(TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गोबर खरीद को लेकर प्रदेश कांग्रेस सरकार की गारंटीयों को लेकर सवाल उठाए हैं.उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी का भी 1 किलो गोबर नहीं बिका और मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि हमने गोबर खरीदने की गारंटी पूरी कर दी है।प्रदेश के लोग यह जानना चाहते हैं कि यह गोबर किन लोगों का खरीदा गया है और गारंटी कैसे पूरी हुई है.
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार विपक्ष पर आरोप लगाकर अपनी जवाबदेही से भागना चाहती है।लेकिन यह सब कितने दिन कर सकती है?अब सरकार अपने दूसरे साल के कार्यकाल पूरा होने के जश्न मनाने की तैयारी कर रही है और अपनी नाकामी का सारे दोष विपक्ष पर मढ़ रही है।हर महीना कर्ज लेकर पांच साल बाद यानि 2027 में आत्मनिर्भर हिमाचल के सपने दिखाने वाले मुख्यमंत्री अब यह बताएं कि 2025 में सरकार क्या करने वाली है।
नेता प्रतिपक्ष ने संविधान दिवस के मौके पर कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा और मजबूत लोकतंत्र है। हमारे लोकतंत्र की बुनियाद हमारा संविधान है। इस संविधान में हर देशवासी को हक दिए हैं। संविधान द्वारा दिए गए हक हर भारतवासी को मिले इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर संभव प्रयास किए हैं। भारत के संविधान के द्वारा प्रदत्त किए गए अधिकारों के सबसे बड़े संरक्षक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
