बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – स्थानीय परिधि गृह मे मंगलवार को जिला पत्रकार महासंघ की बैठक जिला
प्रधान राम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्यालय और जिला भर से आए पत्रकारों ने भाग लिया।
बैठक में पत्रकारिता को बचाने और संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपस में बैठकों का होना जरूरी है, ताकि संवाद स्थापित हो सके। संगठन में फंड एकत्रित करने के लिए सदस्यता शुल्क पर चर्चा की गई। जिसमें प्रति माह 50 रूपए शुल्क लेने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर राज्य पत्रकार महासंघ द्वारा संचालित शब्द मंच पत्रिका को बल देने और प्रसार व विज्ञापन की दृष्टि से बढ़ाने पर भी सुझाव दिए गए। इसके साथ ही सरकार के समक्ष चुनावों से पूर्व किए गए वायदों को याद करवाने के लिए शीघ्र एक प्रतिनिधिमंडल शिमला जाएगा।मान्यता को लेकर सरकार के समक्ष मांग रखी गई कि मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर पत्रकारों को सरकार की ओर से मान्यता प्रदान की जाए, ताकि उन्होंने कम से कम बस सुविधा का लाभ तो मिल सके। क्योंकि ग्रामीण स्तर की पत्रकारिता करने के लिए फील्ड में डटे पत्रकारों को भारी परेशानी से गुजरना पड़ता है।
इसी के साथ हरियाणा राज्य की तर्ज पर पत्रकारों को पेंशन के प्रावधान पर भी चर्चा की गई।
