By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: VB-GRAM व SIR अभियानों को लेकर नूरपुर में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > VB-GRAM व SIR अभियानों को लेकर नूरपुर में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न
himachalpolitical

VB-GRAM व SIR अभियानों को लेकर नूरपुर में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/01/27 at 5:34 PM
Share
Nurpur, Sanjeev-:VB-GRAM जागरूकता अभियान एवं SIR जागरूकता अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा जिला कार्यालय जसूर (नूरपुर) में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता को इन अभियानों की अवधारणा, महत्व एवं क्रियान्वयन की प्रक्रिया से अवगत कराना रहा।
सम्मेलन की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश काका ने की। कार्यक्रम में कांगड़ा–चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं प्रदेश सह-संयोजक एवं पूर्व विधायक राजेश ठाकुर तथा जिला प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने VB-GRAM और SIR जागरूकता अभियानों की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि ये अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं, सामाजिक दायित्वों और जनभागीदारी से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं।वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन अभियानों को केवल संगठनात्मक गतिविधि न मानकर जनसेवा के रूप में अपनाएं और गांव-गांव व वार्ड-वार्ड तक इसकी जानकारी पहुंचाएं, ताकि समाज का प्रत्येक वर्ग इन अभियानों से लाभान्वित हो सके।
सम्मेलन के उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश सह-संयोजक एवं पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि VB-GRAM और SIR अभियान समाज को एकजुट करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही इन अभियानों के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।प्रेस वार्ता में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का एवं वर्ष 2022 के विधानसभा प्रत्याशी भी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क के विस्तार तथा बूथ स्तर तक तैयारियों को और सुदृढ़ करने पर बल दिया।सम्मेलन में जिले के विभिन्न मंडलों से आए भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अभियानों को लेकर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए, जिन पर नेतृत्व ने सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया।
TAGGED: Nurpur District level conference of BJP
Chandrika January 27, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अपना विद्यालय” योजना के तहत तहसीलदार राधिका सैनी ने लिया जोंटा स्कूल को गोद, समस्याओं का किया निरीक्षण
Next Article फाइव डे वीक की मांग पर बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, भर्तियां ठप, कर्मचारियों पर बढ़ता कार्यभार बना बड़ा मुद्दा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?