राकेश, ऊना: हिमाचल दिवस के अवसर पर ऊना जिला में भी जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने सबसे पहले शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सरकारी स्कूल के मैदान में ध्वजारोहण किया ओर परेड का निरीक्षण कर शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में पुलिस, होम गार्डस, एससीसी, एनएसएस ओर स्कॉउट व गाइड के दलों ने भाग लिया।
समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चों और सांस्कृतिक दलों की ओर से हिमाचली संस्कृति व देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके बाद उद्योग मंत्री ने जिला वासियों को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन हिमाचल प्रदेश के लिए सबसे ऐतिहासिक दिन है और आज ही के दिन संपूर्ण हिमाचल बना था। मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की विकास गाथा में कई सरकारों का अहम योगदान रहा है और आज हिमाचल निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल वीरभूमि भी है और इसके लिए कई वीरों ने अपनी कुर्बानियां दी हैं और आज प्रदेश ऐसे महान वीर सपूतों को भी स्मरण करता हैं।
उन्होंने कहा कि आज हिमाचल अपने पैरों पर खड़ा हुआ है और इसके लिए कई मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं। उन्होंने इस मौके पर सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जानकारी भी लोगों की दी। इस मौके पर ड्रग्स नशे के ऊपर भी एक नाटक पेश किया गया जिसमें एक मां अपने बच्चे को नशा करने पर खुद पुलिस के हवाले करती हैं। नशे के ऊपर लोगों को जागरूक करने के लिय यह संदेश नाटक के माध्यम से दिया गया हैं। इस मौके पर विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
