विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शनिवार को प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। शाम करीब 6:30 के करीब राज्यपाल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी रविंद्र शिंदा ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई और मां के दरबार में हाजिरी लगवाई। मां के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद राज्यपाल ने चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में स्थित पावन वटवृक्ष को मौली का धागा बांधा और हवन कुंड में आहुतियां डालकर सुख समृद्धि की कामना की।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी बड़े मंदिरों का संचालन सरकार की ओर से किया जाता हैं,इसलिए यहां पर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो इसके लिए सरकार से बातचीत कर सभी मंदिरों में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियों के लिए पूर्व राज्यपाल विष्णु कांत शास्त्री की ओर से पुजारियों के मंत्र उच्चारण की शुद्धिकरण के लिए चलाए गए पुनशचर्या कार्यक्रम के बंद होने के सवाल पर उन्होंने कहा इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं हैं। इसके बारे में जानकारी हासिल कर शुरू कर इसे फिर से शुरू करने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने हिमाचल वासियों को हिमाचल दिवस की बधाई दी और कहा की आज हिमाचल दिवस के मौके पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी हैं। इस मौके पर चिंतपूर्णी माता से प्रार्थना की है हिमाचल प्रदेश की जितनी भी चिंताएं हैं उनको माता चिंतपूर्णी दूर करें और देश में जो भी ऐसे तत्व हो जो देश के लिए चिंता का कारण बने उनको सद्बुद्धि दे और सभी चिंताओं को दूर करते हुए राष्ट्र की रक्षा करें।
