सोलन/योगेश शर्मा – सोलन के ऐतिहासिक ठोड़ो मैदान में जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सुबे के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने की। सबसे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की , वही उसके बाद ठोड़ो ग्राउंड पहुंचकर परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में एक मजबूत नेतृत्व है जिसको हाथों में होने से देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सपना देखा है देश को मजबूत करने का वो आज सबके सामने है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बाद भी स्वतंत्रता दिवस को मनाने का जोश कम नहीं हुआ है । आज हर घर में तिरंगा लहरा रहा है ये इस बात का साक्षी है कि आज भारत देश सशक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि देश लगातार तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है । हिमाचल प्रदेश में अनेकों योजनाएं प्रदेश के लोगों के लिए चलाई जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मोबाइल क्लीनिक का शुभारंभ करने जा रहे हैं , जो हिमाचल प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सुविधा लोगों को मिलने से काफी फायदा होने वाला है जो लोग अस्पताल नहीं पहुंच पाते थे उन लोगों के लिए यह सुविधा बेहतर होने वाली है। उन्होंने कहा कि
सरकार ने 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त की है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के सभी घरों में एलपीजी के कनेक्शन हैं। प्रदेश सरकार ने ग्रहणी सुविधा योजना के तहत उन महिलाओं को भी कनेक्शन दिए जो उज्ज्वला योजना में कवर नहीं हो पाई थीं।
