By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला में ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस.. मुकेश अग्निहोत्री ने फिर उठाई हिमालय रेजीमेंट की मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला में ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस.. मुकेश अग्निहोत्री ने फिर उठाई हिमालय रेजीमेंट की मांग
himachalNews

शिमला में ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस.. मुकेश अग्निहोत्री ने फिर उठाई हिमालय रेजीमेंट की मांग

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/08/15 at 4:28 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-राजधानी शिमला में इस बार जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया.शिमला में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की और ध्वजारोहण किया.इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने एक बार फिर हिमालय रेजीमेंट बनाने की मांग उठाई साथ ही केंद्र से आपदा के लिए आर्थिक मदद और प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय मंत्रियों को हिमाचल लाकर आपदा के जख्मों को देखने का न्योता दिया.

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि शिमला में धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया.मगर सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस साल 1 जनवरी से अब तक प्रदेश के 18 जवानों ने देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी.मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीर भूमि है यहां के लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर भारत की सुरक्षा करने तक अपना योगदान दिया है. चार परमवीर चक्र हिमाचल ने जीते हैं,पहला परमवीर चक्र हिमाचल को मिला है लिहाजा केंद्र सरकार को हिमाचल या हिमालय रेजीमेंट बनाने के बारे में विचार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि तर्क दिया जा रहा है कि अब क्षेत्रीय प्रदेश के नाम पर रेजीमेंट बनाने का प्रावधान नहीं है.लेकिन पड़ोसी देशों में जो हो रहा है उसको देखते हुए देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार को इसमें रिलैक्सेशन देनी चाहिए.

केंद्र सरकार विशेष रूप से हिमाचल को दे आर्थिक मदद

इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश ने लगातार दूसरी साल आपदा का सामना किया है.बीते वर्ष आपदा में 500 से ज़्यादा लोगों ने जान गंवाई और इस वर्ष अब तक 200 लोगों की जान जा चुकी है.हजार करोड़ का नुकसान हो गया है.मुकेश मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीते साल केंद्र ने प्रदेश की मदद नहीं कि ऐसे में प्रधानमंत्री,गृह मंत्री,वित्त मंत्री को हिमाचल आना चाहिए और देखना चाहिए की 2 सालों में हिमाचल को कितने जख्म मिले हैं.अग्निहोत्री ने कहा कि न तो अब तक आपदा का कंपनसेशन मिला,न ही पोस्ट डिजास्टर राहत राशि मिली है.ऐसे में केंद्र प्रदेश सरकार की वित्तीय मदद करें.मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल के निर्माण के साथ ही इस बात का पता था कि प्रदेश के पास अपने आय के अपने पर्याप्त साधन नहीं है ऐसे में केंद्र सरकार को विशेष रूप से हिमाचल को आर्थिक मदद देनी चाहिए.

वन नेशन वन इलेक्शन पर दी प्रतिक्रिया

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण में वन नेशन वन इलेक्शन का जिक्र किया.इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह गंभीर विषय है.उन्होंने कहा कि हम इस बात को कहते आए हैं की जिस तरह हिमाचल प्रदेश में सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई उस तरह की कोशिश नहीं होनी चाहिए.उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने उनका साथ दिया और प्रदेश में दोबारा स्थिर सरकार बनाई.उन्होंने कहा कि अगर बड़े मंचों से यह बातें कही जा रही है तो उस पर अमल भी होना चाहिए.वहीं प्रधानमंत्री के हिमाचल दौरे को लेकर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल आना चाहिए.पिछली बार आपदा के बाद वह हिमाचल नहीं आए,ऐसे में उन्हें हिमाचल आना चाहिए और हिमाचल प्रदेश को जिस आर्थिक मदद की जरूरत है वह प्रदेश को देनी चाहिए.उन्होंने कहा कि हिमाचल में 14 किलोमीटर लंबा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रोपवे बनाने जा रहे हैं,जो शिमला और हिमाचल के लिए बहुत बड़ी बात है.

TAGGED: Shimla Independence day function
Chandrika August 15, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अणु सिंथेटिक ट्रैक में जिला स्तरीय समारोह..डॉ. धनीराम शांडिल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
Next Article नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वन नेशन वन इलेक्शन को बताया देश की आवश्यकता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Ago

बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.100 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?