मंडी : परी शर्मा- करुणामूलक संघ की जिलास्तरीय बैठक मंडी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष् अजय कुमार ने की। बैठक में मंडी जिले के सभी करुणामूलक आश्रितों ने भाग लिया व अपने अपने अपने सुझाव दिए।
करुणामूलक संघ अपना एजेंडा 15 फरवरी से पहले सरकार को सौंपेगा । जिसके लिए बैठक आयोजित हुई। करुणामूलक संघ पिछली सरकार के समय भी बहुत बड़ा आंदोलन कर चुका है। इसे हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा आंदोलन 432 दिन क्रमिक भूख हडतालनाम दिया गया ।
क्लास-सी व क्लास-डी श्रेणियों में नौकरी का कर रहे इंतजार
आश्रितो का कहना है कि सरकार करुणामूलक परिवारों के हित में फैसला ले व सबको नौकरी मुहैय्या करवाये आज की बैठक में सभी करुणामूलक परिवारों न अपने अपने सुझाव दिये और सरकार उन्हे एकमुशत् नोकरियां दे सके। प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि इस समय 3000 करुणामूलक परिवार क्लास-सी व क्लास – डी दोनों श्रेणियों में नौकरी का इंतजार कर रहे है और सभी आश्रितों को पूरी उम्मद है कि सरकार समस्त करुणामूलक आश्रितों के दर्द को समझेगी व बजट में करुणामूलक आश्रितों को लेकर स्पेशल प्रावधान करेगी और आगामी कैबिनेट में पॉलिसी संशोधन किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यत 5 लाख आय सीमा निर्धारित की जाए । जिसमें एक व्यक्ति सालाना आय शर्त को हटाया जाए व क्लास-सी व क्लास-डी में 5ः कोटे की शर्त को हमेशा के लिए हटा दिया जाए ।
