राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना जिला में शुक्रवार से होने वाली हिमाचल बीजेपी की कोर कमेटी की अहम बैठक शुरू हो गई हैं। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर सहित बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए हैं। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, पार्टी प्रदेशअध्यक्ष सुरेश कश्यप, बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती व केंद्र से बीजेपी नेता सौदान सिंह सहित तमाम नेताओं ने बीजेपी कोर कमेटी में शिरकत की हैं।
ऊना में यह 4 और 5 फरवरी को बीजेपी कार्यसमिति की बैठक होने जा रही हैं।इस बैठक से पहले शुक्रवार को बीजेपी कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई हैं। इस बैठक में आने वाले लोकसभा चुनावों में किस तरह की रणनीति रहेगी उस पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से जो मौजूदा संस्थानों को डी नोटिफाइड किया गया है उस पर भी चर्चा की जाएगी। कोर कमेटी में इसके अलावा और भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि बीजेपी कार्यसमिति की बैठक से पहले पार्टी की कोर कमेटी की बैठक कज हो रही हैं। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की ओर से चंडीगढ़ पर अपना हक जताने को लेकर कहा कि वह उन्हें बधाई देते हैं जो बात वह कह रहे हैं उस दिशा में आगे बढ़े, लेकिन यह अवश्य है कि वह कहते कुछ है और करते कुछ हैं। उनकी कथनी और करनी में बड़ा फर्क हैं। कुछ भी अभी तक धरातल पर देखने को नहीं मिला हैं। अभी तक जो इन्होंने किया हैं उसमें डीजल पर वैट बढ़ाने के साथ ही दफ्तरों को डिनोटिफाई करना ही शामिल हैं।
