नाहन : देवेन्द्र कुमार – नाहन में देशभक्ति का आज एक अलग ही जज्बा देखने को मिला । दरअसल यहां कुछ बच्चों ने अपने स्तर पर पूर्ण गणतन्त्र दिवस मनाया, बच्चों में देशभक्ति की ऐसी भावना देख हर कोई हैरान था।
बच्चो ने अपने स्तर पर आयोजित किया था कार्यक्रम
आज स्कूलों में छुट्टी के चलते जहां कई बच्चे छुट्टिया मनाने में मशगूल थे। वही नाहन शहर के हरिपुर मोहल्ले में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। नव भारत युवा संघ से जुड़े बच्चो ने यहां 74 वा गणतंत्र दिवस मनाया । इस कार्यक्रम में बच्चो की देशभक्ति का जज्बा देख हर कोई हैरान दिखा। मुख्य अतिथि द्वारा मार्च पास्ट की सलामी ली गई । इस दौरान नन्हे बच्चो में खूब जोश देखा गया। निर्धारित समय अनुसार यह कार्यक्रम ठीक सुबह 10:30 बजे आयोजित किया गया था। दरसल हरिपुर मोहल्ला के बच्चो ने यहाँ नव भारत युवा संघ का गठन किया है, जो हर राष्ट्रीय पर्व मनाते है।खासकर सभा द्वारा गणतन्त्र दिवस,हिमाचल दिवस और स्वत्न्र्ता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।
नवभारत युवा संघ के अध्यक्ष भावन शर्मा ने बताया कि नाहन शहर से उन्होंने शुरुआत की थी और आज युवा संघ के अलग-अलग प्रदेशों में संगठन बने हुए हैं और हर जगह इस तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे है । इन कार्यक्रमों को आयोजित करने का मुख्य मकसद बच्चों में देशभक्ति की भावना को जगाना है।
नवभारत युवा संघ द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम का इस बार नाहन शहर में स्थित आस्था वेलफेयर सोसाइटी के दिव्यांग बच्चे भी हिस्सा बने बच्चों ने इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर खशी जताई।
