बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत नशा माफिया पर शिकंजा कसा जाएगा। वहीं, इस अभियान में पुलिस का सहयोग आम जनता को भी करना चाहिए। ताकि नशा माफिया को जड़ से खत्म किया जा सके। यह बात एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी ने कही।
एएसपी शिव चौधरी ने कहा कि नशा माफिया की मनमानी सहन नहीं की जाएगी। इसके लिए पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को भी नशे से दूर रहना चाहिए। वहीं, युवाओं को खेलों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। शिव चौधरी ने कहा कि पुलिस की ओर से नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं, आगामी भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नशे के प्रचलन को समाज को फैलने से रोकने को लेकर आम जनता की भूमिका भी अहम रहती है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सभी लोग भूमिका निभाएं। वहीं, उन्होंने कहा कि जल्द ही किरतपुर, नेरचौक फोरलेन भी शुरू होने वाला है। इसके लिए बिलासपुर जिला में एक और थाना फोरलेन पर खुलेगा। वहीं, हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
