सोलन : योगेश शर्मा – सोलन जिला एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों से मुक्त हो चुका है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग सोलन ने राहत की सांस ली है। लेकिन दूसरी तरफ कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत चल रहा बूस्टर डोज लगाने का कार्य इन दिनों जिला में धीमा पड़ता हुआ नजर आ रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमित रंजन का कहना है कि जिला में स्वास्थ्य विभाग के पास 5000 वैक्सीन की खेप पहुंची है, लेकिन लोग इसे लगाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमित रंजन ने कहा कि जब कोरोना पीक पर था , तो लोग वैक्सीन लगवा रहे थे। एक और दो वैक्सीन की डोज़ लगाने के बाद अब सुरक्षित महसूस कर रहे है, लेकिन ऐसा नहीं है लोगो को बूस्टर डोज के लिए भी आगे आना चाहिए ताकि कोरोना महामारी से वे लोग सुरक्षित रह सकें। उन्होंने लोगो से अपील की कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर अपनाने के साथ साथ लोग कोविड वेक्सिनेशन के लिए आगे आएं ।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमित रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में अब तक 31657 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिला में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट होकर कोविड के नए वेरिएंट को देखते हुए कोरोना सैंपलिंग को भी बढ़ाया है।
