बिलासपुर /सुभाष ठाकुर – जिला युवा कांग्रेस बिलासपुर ने जिला मुख्यालय पर स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में एमडी मेडिसन और रेडियॉलाजिस्ट के रिक्त पदों को लेकर सोमवार को क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर की अगुवाई में क्षेत्रीय अस्पताल के गेट के सामने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की गई। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द इन रिक्त पदों को भरने को लेकर मांग की गई। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बताया कि बिलासपुर अस्पताल में पिछले करीब दो वर्षों से एमडी मेडिसन का पद खाली है। जिससे जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रेडियॉलाजिस्ट का पद भी खाली है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस का यह आंदोलन उस समय तक जारी रहेगा, जब तक लंबे समय से रिक्त चल रहे इन दोनों पदों को भरा नहीं जाता।
यह विषय सरकार के ध्यान में अस्पताल के एमएस डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि काफी समय से बिलासपुर अस्पताल में एमडी मेडिसन और रेडियॉलाजिस्ट का पद रिक्त चल रहा है। यह विषय सरकार के ध्यान में हैl
