By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पर्यावरण संरक्षण के लिए जनहित युवक मंडल बड़ीधार ने किया पौधारोपण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पर्यावरण संरक्षण के लिए जनहित युवक मंडल बड़ीधार ने किया पौधारोपण
himachal

पर्यावरण संरक्षण के लिए जनहित युवक मंडल बड़ीधार ने किया पौधारोपण

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/08/22 at 12:49 PM
Share

कुल्लू/मनमिन्दर अरोड़ा –  निरमंड क्षेत्र के निकटवर्ती अर्सू में टिकरी कैंची के साथ लगते वन क्षेत्र में जनहित युवक मंडल (बड़ीधार) चोरुंडवार के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सदेंश दिया गया। साथ ही पौधारोपण कर उसके बड़े होने तक रक्षा करने का संकल्प लिया। जनहित युवक मंडल के प्रधान सुशील अभिलाषी ने बताया कि इन दिनों प्रत्येक व्यक्ति अपने अपने क्षेत्रों में कम से कम एक एक पौधरोपण कर यह पुनीत कार्य करें। ऑक्सीजन की कमी देखते हुए हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लेना होगा। साथ ही जनहित युवक मंडल के सचिव टैक सिंह ने बताया कि बढ़ती आबादी, औद्योगिक विकास की आपाधापी ने पर्यावरण को काफी नुकसान किया है। हमें अपनी सांसों को बचाने के लिए पर्यावरण को बचाना बहुत ही जरूरी है। पेड़ों के बिना मनुष्य का कोई भी अस्तित्व नहीं है। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

कोषाध्यक्ष गुरदयाल ने बताया कि पेड़ों की धड़ाधड़ कटाई ने पर्यावरण के संतुलन को बिगाड़ा है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हम सभी को जागरूक होना होगा। तभी पर्यावरण की सुरक्षा कर सकते हैं। साथ ही जियालाल ने बताया कि सभी को कम से कम एक पौधा लगाकर इस अभियान को सफल बनाना चाहिए, जिसमे सभी युवाओं को आगे आकर इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प ले और सभी युवाओं को साथ में जोड़ने का काम करे। मनुष्य ही एक ऐसा प्राणी है जिसने पर्यावरण को अपने ढंग से बनाना शुरू किया है। इंसान कृत्रिम पर्यावरण सृजित कर बेशक आरामदायक महसूस कर रहा हो, लेकिन यह प्रकृति के अनुरूप नहीं। जागरुकता के अभाव में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रकृति के रक्षा की जिम्मेदारी हमारी भी है। वही अंकुश ने बताया कि पेड़ मनुष्य के सच्चे मित्र हैं । पेड़ सुरक्षित हैं, तभी हमारा जीवन सुरक्षित है। यदि हम पेड़ों की संख्या में वृद्धि करेंगे तभी हमें स्वच्छ हवा मिलेगी। पेड़ वायु प्रदूषण कम करते हैं। पृथ्वी पर जितने अधिक पेड़ होंगे पर्यावरण उतना ही शुद्ध रहेगा। आजकल लोग वायु प्रदूषण के कारण कई प्रकार के रोग से पीड़ित होते हैं। यदि हमें खुद को जिंदा रखना है तो मिलकर पौधे लगाने होंगे। पौधरोपण के इस मौके पर जनहित युवक मंडल (बड़ीधार पंचायत) के युवाओं ने पौधरोपण करने का संकल्प लेकर पर्यावरण सरक्षण का संदेश दिया।

TAGGED: himachal
admin August 22, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article तेज रफ़्तार वाहन ने दो को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरे को पीजीआई किया गया रैफर
Next Article जिला युवा कांग्रेस बिलासपुर ने जिला मुख्यालय पर शुरू की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?