सोलन : योगेश शर्मा – हिमाचल प्रदेश में डॉक्टरों का एनपीए बंद को लेकर डॉक्टर नाराज दिखाई दे रहे हैं । उन्होंने मंगलवार को दूसरे दिन भी प्रदेश अपनी पेन डाउन स्ट्राइक को जारी रखा है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक डॉक्टर अपनी इस हड़ताल को कर रहे है।
जिला सोलन चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ कमल ने कहा कि एनपीए बन्द करने के विरोध में आज उनकी स्ट्राइक का दूसरा दिन है। एनपीए डॉक्टर के लिए काफी जरूरी है। जिसे सरकार ने बन्द कर दिया है और अब जब तक अधिसूचना सरकार की वापस नहीं होती है तब तक डॉक्टर अपना विरोध जारी रखेंगे लेकिन इस दौरान हम इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगे और ऑपरेशन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डॉक्टर 24 घंटे सेवाएं दे रहे हैं ओर लोगो की सेवा कर रहे है ऐसे में डॉक्टरों का एनपीए बन्द करना दुर्भाग्यपूर्ण है सरकार जब तक एनपीए बन्द करने की अधिसूचना को वापिस नही लेती है तब तक डेढ़ पेन डाउन स्ट्राइक के साथ ही काले बिल्ले लगा कर काम करेंगे,अगर सरकार तब भी नही मानी तो पूरे दिन की स्ट्राइक उनके द्वारा की जाएगी।
