By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में देसी विदेशी पर्यटक भी करवा सकेंगे अपनी सीट बुक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में देसी विदेशी पर्यटक भी करवा सकेंगे अपनी सीट बुक
himachalNews

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में देसी विदेशी पर्यटक भी करवा सकेंगे अपनी सीट बुक

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/09/16 at 5:28 PM
Share

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा – जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में अक्टूबर माह में जहां अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। तो वही कला केंद्र में भी 7 दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ऐसे में सांस्कृतिक कार्यक्रम में देसी विदेशी पर्यटक भी अपनी सीट बुक करवा सकेंगे।

VIP सीटों के लिए लोगो को चुकाने होंगे 500

अबकी बार दशहरा उत्सव समिति के द्वारा कला केंद्र की 10% सीटों को 500 रुपए के माध्यम से बुक करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले से देश व विदेश के सैलानियों को भी सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने मौका मिलेगा। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान सांस्कृतिक संध्या में भारी भीड़ के चलते पर्यटकों को सीट नहीं मिल पाती थी। ऐसे में अब सैलानी ऑनलाइन माध्यम से अपनी सीट की बुकिंग कर सकेंगे और उन्हें इसके लिए ₹500 का भुगतान करना होगा। समिति के द्वारा कला केंद्र के गेट नंबर एक में जो कुर्सियां लगाई जाती है। वहां पर ही इन सीटों की शुल्क के माध्यम से बुकिंग की जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की बैठक में पहली बार यह फैसला लिया गया है। समिति के अनुसार कला केंद्र में करीब 9000 लोगों की क्षमता है। ऐसे में करीब 900 सीटों को शुल्क के माध्यम से बुक किया जाएगा। दशहरा उत्सव समिति से मिली जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में रूस, इजरायल, रोमानिया, कजाकिस्तान, क्रोएशिया, वियतनाम, ताइवान, थाईलैंड, पनामा, ईरान, मालदीव, मलेशिया, केन्या के अलावा अफ्रीकी देश साउथ सूडान, जांबिया, घाना और इथोपिया के सांस्कृतिक दलों ने भाग लेने को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है। बीते दिन ही इस संबंध में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अधिकारियों के साथ दिल्ली में सीपीएस सुंदर ठाकुर के बैठक हुई है। वही, परिषद की ओर से दशहरे की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एक टीम अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में कुल्लू आएगी।

गौर रहे कि दशहरा उत्सव समिति के द्वारा जब से कला केंद्र में सीटों पर शुल्क लेने का फैसला लिया गया है। तब से सोशल मीडिया में भी भाजपा के द्वारा इसका कड़ा विरोध किया जा रहा है। सोशल मीडिया में लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव लोक संस्कृति और देव संस्कृति का प्रतीक है। ऐसे में कला केंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। दशहरा उत्सव समिति के द्वारा एक सीट पर जो ₹500 शुल्क लेने का है जो प्रस्ताव रखा गया है वह बिल्कुल भी सही नहीं है। इसलिए समिति के द्वारा इस प्रस्ताव को रद्द किया जाना चाहिए।

ऑनलाइन माध्यम से सीट बुक कर सकेंगे देश विदेश के सैलानी

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं सीपीएस सुंदर ठाकुर ने कहा कि इससे पहले भी कला केंद्र में दशहरा उत्सव के दौरान कला केंद्र में प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाता था। अबकी बार समिति के द्वारा पर्यटकों के लिए यह फैसला लिया गया है। क्योंकि पर्यटक शाम 6:00 बजे कला केंद्र में आकर अपनी सीटों को बुक नहीं कर सकते हैं। इसलिए वे ऑनलाइन माध्यम से अपनी सीटों को बुक करवा सकते हैं। जल्दी प्रशासन के द्वारा ऑनलाइन बुकिंग के लिए पोर्टल तैयार किया जाएगा और इस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी। वहीं 7 दिनों तक बुकिंग करवाने वाले व्यक्ति को दशहरा उत्सव समिति के द्वारा डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

TAGGED: Kullu International Dussehra
Chandrika September 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल प्रदेश की महिलाए मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना से उठा सकती हैं ये लाभ
Next Article दशहरा उत्सव से पहले कुल्लू में तैयार होगी 800 गाड़ियों की पार्किंग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में चिट्टा माफिया पर पुलिस का शिकंजा कड़ा, जनता से मांगा सहयोग

Ago

धर्मशाला में म्यूजियम डे पर सजेगी पंजाब के कलाकारों की खास प्रदर्शनी

Ago

चिंतपूर्णी में भाजपा प्रत्याशी पवनजीत सिंह को मिला वरिष्ठ नेता का समर्थन, लोगों से सहयोग की अपील

Ago

कांगड़ा में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हेरोइन व नकदी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?