कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा – जिला कल्लू के मुख्यालय ढालपुर के मैदान में अक्टूबर माह में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। तो वही जिला प्रशासन भी इस उत्सव के सफल आयोजन की तैयारी में जुट गया है। इसके अलावा नगर परिषद कुल्लू के द्वारा भी अब अपना कार्य शुरू कर दिया गया है और कल्लू के विभिन्न इलाकों में दशहरा उत्सव से पहले 800 वाहनों के पार्किंग की सुविधा भी लोगों को उपलब्ध करवाई जाएगी।
नगर परिषद कुल्लू के द्वारा सरवरी में स्थाई तौर पर 300 वाहनों की पार्किंग भी तैयार की जा रही है। ऐसे में अब लोगों को दशहरा के दौरान अपनी गाड़ियों को पार्क करने में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। जिस जगह पर अस्थायी पार्किंग बनाई जानी है, वहां पर बहुमंजिला भवन और पार्किंग का निर्माण भी किया जाना है। इस कार्य के लिए वन विभाग की भूमि अब नगर परिषद के नाम हो चुकी है। वही, कुल्लू नगर परिषद भवन और पार्किंग को पब्लिक प्राइवेट मोड पर देने जा रही है। कंपनी ही बहुमंजिला भवन और पार्किंग का निर्माण करेगी। ऐसे में नगर परिषद फिलहाल दशहरा के लिए यहां पर अस्थायी पार्किंग बनाएगी। वही, भूतनाथ पुल भी दशहरा से पहले तैयार हो जाएगा। भुंतर, मनाली, खराहल, भेखली की तरफ से जब भूतनाथ पुल होकर वाहन सरवरी बस स्टैंड की तरफ आएंगे तो उन्हें अस्थायी पार्किंग में अपने वाहन पार्क करने में आसानी होगी। इसके अलावा सरवरी में जिस स्थान पर अस्थायी पार्किंग बननी है, इसे सरवरी खड्ड ने बाढ़ के बाद उबड़-खाबड़ बना दिया है। उसे भी कुल्लू नगर परिषद ने अस्थायी पार्किंग को दशहरा से पहले तैयार करने का लक्ष्य रखा है।
सरवरी में भी 300 वाहनों के लिए तैयार होगी अस्थाई पार्किंग
नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि दशहरा के लिए विभिन्न जगहों पर करीब 800 गाड़ियों की अस्थायी पार्किंग बनाई जाएगी। सरवरी में भी 300 वाहनों के लिए स्थाई तौर से पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और विभिन्न वार्डों में भी दशहरा उत्सव से पहले लोगों को पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि लोगों को दशहरा उत्सव के दौरान पार्किंग की सुविधा से न जूझना पड़े।
