संजु चौधरी, शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ. राजीव बिंदल ने कमान संभाली ली हैं। सोमवार को उन्होंने भाजपा का पाठ्यक्रम के दीप कमल में पहुंचकर अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला हैं। यहां पार्टी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. राजीव बिंदल का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री व विधायक मौजुद रहे। शिमला नगर निगम के चुनाव पास में है और ऐसे में नगर निगम चुनावों से पहले भाजपा की ओर से यह एक बड़ा बदलाव किया गया हैं।
इस दौरान डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी हाई कमान का आभार व्यक्त किया और कहा कि लड़ाई के बीच कोई कमांडर नहीं बदला गया हैं। नगर निगम शिमला चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश कश्यप और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कमांड करेंगे और 7 वार्डों का जिम्मा उनको सौंपा गया हैं जिसमें वह उनका सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनावों में भाजपा को प्रदेश में जीत दिलवाने के लिए सभी के सहयोग से आगे बढ़ा जाएगा और केंद्र व प्रदेश की जयराम सरकार की पांच साल की उपलब्धियों को जनता के बीच में ले जाया जाएगा। वहीं कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता के बीच उजागर किया जाएगा।
