संजीव महाजन,नूरपुर: सोमवार को ओपीएस को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल की ओर से दिए गए बयान का हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय दल (एच.आर.ए.) गठबंधन के प्रदेश महासचिव डॉ. संजीव गुलेरीया ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व मुख्यमंत्री प्रो. धूमल की ओर से कर्मचारियों को मिलनी चाहिए सम्मानजनक पेंशन के बयान का वह स्वागत करते है। डॉ.गुलेरीया ने कहा कि काश अपने पांच वर्ष के शासनकाल में रहते हुए कर्मचारियों, अधिकारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कर दी होती तो मुख्यमंत्री का चेहरा रहते।सुजानपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र से आप चुनाव अपनी ही पार्टी के भीतरघात के कारण चुनाव नहीं हारते।
उन्होंने कहा कि सम्मानजनक पेंशन सिर्फ और सिर्फ पुरानी पेंशन ही है, जिस के लिए सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार ने चुनाव अधिसूचना जारी होने से पहले हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं करी तो आगामी चुनावों में भाजपा का सुपड़ा हिमाचल प्रदेश में साफ करने से प्रदेश के 1 लाख 75 हजार कर्मचारी – अधिकारी और 12 लाख पढ़ा लिखा युवा वर्ग कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
डॉ. संजीव गुलेरीया ने कहा कि अब चुनाव सिर पर देखते हुए कांग्रेस और अन्य दल भी पुरानी पेंशन बहाली के लिए जोर-शोर से घोषणाएं कर रहे है। तरह- तरह के लुभावने वादे ,सब कुछ फ्री में बिजली, पानी देने का प्रलोभन दिया जा रहा है लेकिन कब ? क्यों ? कैसे ? रोजगार गारंटी, रोजगार देंगे, इस के ऊपर कोई भी विज़न इन दलों के पास नहीं है।
