अनिल नेगी, किन्नौर: डॉ. सोनम नेगी ने मुख्यचिकित्सा अधिकारी किन्नौर का पद दूसरी बार संभाला लिया हैं। डॉ. रोशन लाल का स्थानांतरण बतौर मुख्य चिकित्सा अधिकारी लाहौल स्पीति केलांग में हुआ हैं जिनके स्थान पर अब डॉ. सोनम नेगी को किन्नौर में नियुक्ति दी गई हैं । डॉ. सोनम नेगी, उप निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हिमाचल प्रदेश, मुख्यचिकित्सा अधिकारी शिमला ओर किन्नौर में कार्यरत थे।
डॉ. नेगी ने प्रदेश मुख्यालय शिमला में अहम भूमिका में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में स्वास्थ्य अधिकारी, स्टेट सर्विलांस अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश के पद पर भी उन्होंने कार्य किया हैं। इनकी मेडिकल की पढ़ाई आईजीएमसी शिमला से 1995 में पूरी हुई हैं वहीं महा बोधि इंटर कॉलेज सारनाथ वाराणसी से इंटर की पढ़ाई इन्होंने की हैं। यह मूलतः ग्राम जंगी तहसील मुरंग ज़िला किन्नौर से संबंध रखते है।
डॉ.नेगी ने कहा कि किन्नौर को स्वास्थ के क्षेत्र में अव्वल बनाना इनकी प्राथमिकता रहेगी। स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कमी आने नहीं दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के कोई भी कर्मचारी व मेडिकल ऑफिसर मुझे किसी भी समय अपनी समस्या के बारे बता सकते हैं। उस समस्या का हल निकाला जाएगा लेकिन उनकी सेवाओं में कोताही पर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जन्मभूमि में सेवा करने का मौका मिला हैं जिसे वो बखूबी निभाएंगे।
