सोलन:योगेश शर्मा (TSN)-सोलन शहर में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है लोगों को पांचवें दिन पानी की सप्लाई मिल रही है.जबकि शहर की कंई कॉलोनी में तो लोगों को छठे व सातवें दिन पानी मिल रहा है.वही नगर निगम का कहना है कि पानी की सप्लाई कम होने की वजह से यह दिक्कत आ रही है।
शहर में प्रतिदिन करीब 80 से 90 लाख गैलन पानी की जरूरत
जानकारी के अनुसार सोलन शहर में प्रतिदिन करीब 80 से 90 लाख गैलन पानी की जरूरत रहती है लेकिन इन दिनों नगर निगम द्वारा लोगों को केवल 40 से 50 लाख गैलन पानी ही दिया जा रहा है.आमतौर पर शहर में लोगों को तीसरे दिन पानी की सप्लाई मिलती थी,लेकिन इन दोनों पांचवें दिन पानी दिया जा रहा है.शहर के कई क्षेत्र तो ऐसे हैं जहां पर सप्ताह में केवल एक दिन ही पानी की सप्लाई मिल रही हैसोलन शहर में दो पेयजल योजनाओं के माध्यम से नगर निगम लोगों को पानी की सप्लाई मुहैया करवा रहा है. हैरानी की बात है कि शहर की 2 लाख की आबादी को फिर भी पानी नहीं मिल रहा है.गर्मियों का सीजन शुरू होते ही सोलन शहर में पेयजल संकट शुरू हो जाता है.बताया जा रहा है कि इन दिनों अश्विनी खंड व गिरि पेय जल योजनाओं में जलस्तर काफी कम हो गया है.जिसकी वजह से पानी की लिफ्टिंग 50% तक घट गई है,यही वजह है कि सोलन शहर में लोगों को नियमित रूप से पानी नहीं मिल रहा है यदि आने वाले दिनों में भी बारिश नहीं होती है तो पानी की दिक्कत और अधिक बढ़ सकती है।
अश्वनी खडु व गिरी पेयजल योजना में कम पानी
वहीं नगर निगम सोलन की मेयर उषा शर्मा का कहना है कि जल शक्ति विभाग द्वारा बीते कुछ दिनों से पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही है.जिसकी वजह से शहर में लोगों को पांचवें दिन पानी सप्लाई किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि अश्वनी खडु व गिरी पेयजल योजना में पेयजल कम होने की वजह से यह दिक्कत आई है।
