मंडी:धर्मवीर(TSN)-भाजपा राम मंदिर व मंगलसूत्र को लेकर लगातार इंडी गठबंधन पर हम*लावर हैं।पीएम सहित भाजपा के अन्य नेता हर मंच से बयानबाजी कर विपक्षी दलों को इन दो मुद्दों पर घेर रहे हैं।भाजपा की इस बयानबाजी पर कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व हिमाचल कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष ठियोग विधायक ने मंडी में प्रेस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है।
दूसरे दल के नेताओं को पंडयंत्र के तहत किया जा रहा BJP में शामिल
कुलदीप ने कहा कि वे पीएम पर कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं,लेकिन मंगलसूत्र का क्या महत्व है पीएम ने अपने जीवन में नहीं समझा है।आज केंद्र सरकार के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है,सोना व मंगलसूत्र खरीदना बहुत मुश्किल हो गया है।पीएम मोदी इंडी गठबंधन की सरकार बनने के बाद राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने के बाते कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।इतना ही नहीं चुनावों में भाजपा ने राम मंदिर पर देश में सांप्रदायिक माहौल बनाने की भी कोशिश की। जिस पर चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाते हुए भाजपा को देश को धर्म व संप्रदाय के आधार पर न बांटने की भी हिदायत दी है। कुलदीप राठौर ने दावा किया कि इन चुनावों में चौंकाने वाले नतीजे सामने आएंगे। वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज तानाशाही तरीके से विपक्ष को दबाया जा रहा है। पहले विपक्षी दलों के नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं और फिर बाद में डरा धमकाकर उन नेताओं को षडयंत्र के तहत भाजपा में शामिल किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता अपने नेताओं की इस षड्यंत्रकारी नीति से पूरी तरह नाराज है।
