बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – घुमारवी थाना के तहत गुरनाडू गांव में ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर से सामान सामान उतार रहा था। एकाएक ट्रेक्टर फिसलता हुआ करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गया। मृतक की पहचान राकेश कुमार उम्र करीब 45 साल के तौर पर हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मौके पर इक्कठे होकर चालक को खाई से बाहर निकाला। एकाएक उसे बरठीं अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चालक को चोटें गंभीर होने के कारण उसने ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।घुमारवी पुलिस ने मौके पर पहुंच का जांच शुरू कर दी। मृतक चालक बेहद गरीब परिवार से सम्बंध रखता है। चालक अपने पीछे पत्नी सहित छः बेटियों व एक बेटे को छोड़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशाशन व सरकार से इस परिवार को उचित सहायता देने की मांग की है।
पुलिस उप अधीक्षक अनिल ठाकुर ने बताया कि शव का पोटमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे की जांच की जा रही है।
