संजीव महाजन,नूरपुर: पौंग झील के मध्य स्थित बाथू दी लड़ी में डूबे दोनों युवकों में श+वों की तलाश दूसरे दिन एनडीआरएफ ने शुरू कर दी हैं। एनडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया हैं लेकिन युवकों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया हैं। डू+बे हुए दोनों युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच चुके हैं जिनका रो-रो कर बुरा हाल हैं।
परिजनों की अश्रुपूर्ण आंखें झील के पानी की तरफ टकटकी लगाए बैठी हैं। प्रशासन सहित पुलिस दल भी मौके पर पहुंच चुका हैं। फिलहाल कीचड़नुमा पानी होने से सर्च अभियान में परेशानी आ रही हैं। बता दें कि रविवार बाद दोपहर दौलतपुर (ऊना) से मोटरसाइकिलों पर आए दो युवक जत व सुमित पानी में नहाते वक्त डू+ब गए थे जिनकी रविवार को भी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। अब सोमवार को दोबारा से सर्च अभियान शुरू हो गया हैं।
