अरविंदर सिंह,हमीरपुर: चंबा में हुए मनोहर हत्या+कांड में लोगों का आ+क्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। सोमवार को भी हमीरपुर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस हत्या+कांड के विरोध में भोटा चौक से लेकर गांधी चौक तक विशाल रैली का आयोजन किया और गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बाद उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर दो+षियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई हैं।
प्रदेश भर के हिन्दू संगठनों ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर चंबा में हुए मनोहर हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 90 दिन के भीतर उन्हें फां+सी देने की मांग की हैं।
हिंदू संगठनों ने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में प्रदेश में बढ़ रही हिं+सक घटनाओं के विरुद्ध अपना रोष व्यक्त किया । ज्ञापन में चंबा हत्या+कांड के आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से प्रतिदिन
सुनवाई हो और इन्हे जल्द फांसी की सज़ा देने सहित सभी आरोपियों की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी(NIA) के माध्यम से करवाने की मांग उठाई। संगठन का मानना है कि आरोपियों का संबंध आतंक+वादी संगठनों से होने का शक हैं इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं उन्होंने प्रदेश में बाहरी राज्यों से आ रहे प्रवासियों के पंजीकरण की व्यवस्था को सुनिश्चित करने पर भी जोर देने को कहा की हिमाचल प्रदेश में मनोहर हत्या+कांड जैसी घटना दोबारा ना हो।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रभारी पंकज भारतीय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में मनोहर हत्या+कांड के खिलाफ आज हिंदू संगठनों ने राज्यपाल को सभी जिला मुख्यालय से ज्ञापन भेजें हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग उठाई हैं दो+षियों के खिलाफ फास्टट्रैक कोर्ट के माध्यम से प्रतिदिन सुनवाई करते हुए उन्हें 90 दिन के भीतर फां+सी की सजा दी जानी चाहिए । वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों का भी पंजीकरण सुनिश्चित होना चाहिए जिसके लिए प्रदेश पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई अमल में लानी चाहिए।
