By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश में फलफूल रहा नशे का कारोबार, अब निजी एबुलेंस से बरामद हुआ 14 ग्राम चिट्टा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > प्रदेश में फलफूल रहा नशे का कारोबार, अब निजी एबुलेंस से बरामद हुआ 14 ग्राम चिट्टा
crimehimachal

प्रदेश में फलफूल रहा नशे का कारोबार, अब निजी एबुलेंस से बरामद हुआ 14 ग्राम चिट्टा

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/02/28 at 12:13 AM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर : प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार फलफूल रहा हैं। यही वजह भी हैं कि यहां के युवा नशे की चपेट में आते जा रहे हैं, हालांकि प्रदेश भर में पुलिस की ओर से नशा बेचने ओर इसकी तस्करी करने वालों के खिलाफ मुहिम भी छेड़ी गई हैं और पुलिस इनकी धरपकड़ में भी जुटी हैं, जिसमें पुलिस को सफलता भी हाथ लग रही हैं। इसी कड़ी में अब हमीरपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ़ चलाई गई अपनी मुहिम में सफलता हासिल की हैं।
यहां एंबुलेस का ढाल बनाकर हो रहे चिट्टे के व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया हैं। पुलिस ने मामले में जहां दो लोगों को गिरफ्तार किया है वहीं हजारों का चिट्टा कब्जे में लेकर एंबुलेंस को भी सीज कर दिया हैं। निजी एंबुलेंस में एक चालक ओर फार्मासिस्ट था जिन्हें गिरफ्तार किया गया हैं। पंजाब नंबर की एंबुलेंस चिट्टा लेकर मंडी की तरफ जा रही थी, इसमें बैठे हुए दो लेगों को गिरफ्तार किया गया हैं। वहीं उम्मीद जताई जा रही हैं कि जांच के दौरान चिट्टा तस्करी से जुड़े और लोगों के नाम भी पूछताछ में सामने आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने चिट्टा तस्करी से जुड़ी एक बड़ी कामयाबी हासिल की हैं।
अमूमन देखा जाता है कि एंबुलेंस को निरीक्षण के लिए नहीं रोका जाता। रोगी वाहन होने के चलते इसे जाने दिया जाता है। शायद इसी आड़ में चिट्टा तस्करी को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार के दिन न्यायालय में पेश किया जहां से इन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया हैं। जानकारी के मुताबिक बड़सर पुलिस थाना के कर्मचारियों ने रविवार रात के समय गलु क्षेत्र में नाका लगा रखा था। इस दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक निजी एंबुलेंस पंजाब से मंडी की तरफ जा रही थी, जिसे निरीक्षण के लिए रोका गया।
एंबुेंलस में एक व्यक्ति निवासी दयोट,डाकघर ताल, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर ओर दूसरा व्यक्ति निवासी दायरा, डाकघर हटवाड़ तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर बैठा हुआ था। जब इन दोनों की तलाशी ली गई तो इनके पास से 14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसकी कीमत हजारों में बताई जा रही हैं। हैरत इस बात की है कि बड़ी मात्रा में चिट्टा आखिर कहां ले जाया जा रहा था। लोकल मार्केट में इसकी कीमत 50 हजार से अधिक बताई जा रही हैं। पुलिस ने त्वरित कर्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया हैं अब मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
सोमवार के दिन दोनों आरोपियों को  न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। यहां से इन्हें पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला हैं। वहीं इस बारे में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा का कहना है कि निजी एंबुलेंस में बैठे दो लोंगो से चिट्टा बरामद किया गया हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं ओर वाहन को भी कब्जे में लिया गया हैं। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही हैं।
TAGGED: 14 grams, ambulance, booming, business, chitta, drug, hamirpur
admin February 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मानसिक स्वास्थ्य एक्ट पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन,लोगों को किया जा रहा जागरूक
Next Article नाबार्ड के पांच दिवसीय मेले में सजे महिलाओं के हाथों के बने उत्पाद,खूब उमड़ रही भीड़
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?