सुजानपुर,26 दिसंबर (TSN)- सुजानपुर विधायक को जानकारी का अभाव है इसलिए उन्हें किसी भी बात पर बोलने से पहले अपने जानकार सूत्रों से जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए, उसके बाद ही बयान बाजी करनी चाहिए. यह बात सुजानपुर भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा महामंत्री अनिल कौशल मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही.उन्होंने कहा कि सुजानपुर संधोल मुख्य मार्ग के कार्य शुरू होने का श्रेय विधायक प्रदेश सरकार और अपने आप को दे रहे हैं,जबकि इस मुख्य मार्ग के निर्माण के लिए जो 42 करोड रुपए की राशि जारी हुई है वह केंद्रीय रिजर्व फंड सीआरएफ के तहत जारी हुआ है.
विक्रम राणा ने कहा कि यह पैसा केंद्रीय परिवहन मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद पूर्व मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर के माध्यम से सुजानपुर के भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने जब वह विधायक थे तो उन्होंने विधायक प्राथमिकता के तहत इसके लिए बजट प्रावधान करने की मांग की थी.अब यह पैसा जारी हुआ है,जिसके बाद यह कार्य शुरू हुआ है, लेकिन विधायक को शायद सीआरएफ के बजट की जानकारी नहीं है.
