सोलन : योगेश शर्मा – हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश के कारण करोड़ो का नुकसान देखने को मिला है, लेकिन अभी भी नुकसान के मामले अलग अलग जगहों पर सामने आ रहे है।ताजा मामला सोलन के दोहरी दवाल के समीप का है, जहां ओट भवन में जमीन धंसने के कारण बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं । यह घर अब रहने लायक नहीं रहे हैं । जिला प्रशासन ने इन घरों को असुरक्षित घोषित कर दिया है ।
फोरलेन की बेतरतीब कटिंग का नतीजा आज छोड़ने पड़ रहे घर
जमीन धंसने का सबसे बड़ा कारण फोरलेन निर्माण के चलते हुई कटिंग को माना जा रहा है । भवन मालिकों ने घरों को खाली कर दिया है और किराए पर मकान लेने को मजबूर हो चुके हैं। मकान को गिरने से बचाने के लिए बल्लियों लगा कर रोकने का प्रयास भी किया। लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वह फोरलेन निर्माता कंपनी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाएं। भवन के मालिकों ने कहा कि फोरलेन निर्माता कंपनी ने बेतरतीब ढंग से पहाड़ों की कटिंग की है,जिसकी वजह से उनके मकान की नींव हिल गई है और जमीन बैठने लगी है । जिस कारण उन्हें अपना मकान छोड़कर अब किराए पर मकान लेना पड़ा है।
