अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर जिला के मीरू गांव के एक हिस्से में भूस्खलन हो रहा है। इस तरह से भूस्खलन होने से अब ग्रामीणों को गांव के धंसने का भी डर सता रहा है। आज सुबह मीरु गांव से आई इस तस्वीर में यह साफ हो रहा है कि गांव में हो रहे भूस्खलन के चलते आसपास के कई घर खतरे की जद में आ सकते है।
मीरु गांव के समीप जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। ऐसे में ठीक परियोजना निर्माण कार्य स्थल से ऊपरी पहाड़ी पर भूस्खलन होने से ग्रामीणों का शक परियोजना के निर्माण कार्य शैली पर जा रहा है। हालांकि अभी तक इस भूस्खलन क़ा मूल कारण पता नहीं चला है और ग्रामीणों ने मीरु गांव में हो रहे भूस्खलन की घटना के बारे में प्रशासन को भी जानकारी दी है।
