By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: रोप-वे निर्माण के कारण घर पर मंडराने लगे खतरे के बादल…निर्माणाधीन कंपनी ने पिल्लर लगाने के लिए की थी खुदाई
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > रोप-वे निर्माण के कारण घर पर मंडराने लगे खतरे के बादल…निर्माणाधीन कंपनी ने पिल्लर लगाने के लिए की थी खुदाई
himachalNews

रोप-वे निर्माण के कारण घर पर मंडराने लगे खतरे के बादल…निर्माणाधीन कंपनी ने पिल्लर लगाने के लिए की थी खुदाई

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/06/07 at 5:20 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – मंडी जिला के पंडोह के पास कैंची मोड़ से लेकर बगलामुखी मंदिर तक बन रहे रोप-वे के कारण बाखली गांव के एक घर पर खतरे के बादल मंडराना शुरू हो गए हैं। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे से बगलामुखी मंदिर तक बनाए जा रहे इस रोप-वे निर्माण के लिए बाखली गांव में खेम सिंह के घर के बाद एक बडा पिल्लर लगाया जा रहा है। इस पिल्लर को लगाने के लिए यहां खुदाई और कटाई की गई और पिल्लर की फाउंडेशन बनाई गई। इस कटाई के बाद कंपनी प्रबंधन यहां पर डंगा लगाना भूल गई जिस कारण यहां पर मिट्टी के खिसकने का सिलसिला शुरू हो गया है। मिट्टी खिसकने के कारण खेम सिंह के घर पर खतरा मंडराने लग गया है और घर पर दरारें आना शुरू हो गई हैं।

खेम सिंह के बेटे भूपेंद्र ने तुरंत प्रभाव से डंगा लगाने की उठाई मांग

खेम सिंह के बेटे भूपेंद्र ने बताया कि इस बारे में निर्माण कर रही दोनों कंपनियों को कई बार सूचित किया गया, लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कंपनी ठेकेदार द्वारा काम करने की बात कह रही है तो ठेकेदार कंपनी द्वारा कार्य करवाने की बात कह रहा है। बरसात का मौसम आने वाला है और यदि समय रहते डंगा नहीं लगाया गया तो फिर घर पर ज्यादा संकट आ जाएगा और ऐसी स्थिति में कौन इसका जिम्मेदार होगा। इन्होंने अब प्रशासन और सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग उठाई है ताकि यहां पर जल्द से जल्द डंगा लगाया जा सके।
वहीं, जब इस बारें में आरटीडीसी के चीफ जनरल मैनेजर रोहित ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने मामले पर अपनी अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है और अगर ऐसा है तो मौके पर उपस्थित अधिकारियों से इस बारे जानकारी लेने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

माता बगलामुखी मंदिर को हाईवे से जोड़ेगा यह रोप-वे
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह डैम के साथ कैंची मोड से बगलामुखी मंदिर तक ब्यास नदी पर बन रहा यह रोप-वे धार्मिक दृष्टि से बनाया जा रहा है। लाखों की संख्या में भक्त माता बगलामुखी के दरबार जाते हैं लेकिन ब्यास नदी के कारण उन्हें 7 से 8 किमी का सफर तय करके जाना पड़ता है। रोप-वे बन जाने से यह मंदिर नेशनल हाईवे के साथ जुड़ जाएगा और मात्र कुछ ही मिनटों में लोग इस मंदिर तक पहुंच पाएंगे। पूर्व की भाजपा सरकार के समय इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था।

TAGGED: clouds of danger started hovering over the house, Mandi Due to the construction of rope-way
Chandrika June 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अमानवीय ढंग से राजस्थान से रोहड़ू ले जाई जा रही थी ट्रक में भेड़ बकरियां…NGO की शिकायत पर पुलिस ने कब्जे में लिया ट्रक
Next Article अतिक्रमण को लेकर शहर में नगर निगम सोलन सख्त… चंबाघाट से सब्जी मंडी सोलन तक सड़क किनारे लगीं रेहड़ियों को गया हटाया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारी पूरी, तीन चरणों में होगा मतदान

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्राचीन परंपरा को नया स्वरूप, चंदन की टोकरी भव्य पालकी में स्थापित

Ago

छात्रा सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए एसएफआई ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

Ago

कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?