संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश ने बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से चक्की खड्ड में पानी का बहाव एक बार फिर से बढ़ गया है। पानी का बहाव बढ़ने से पुल को एक बार फिर से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।
पानी का बहाव बढ़ने से चक्की पुल भी ख़तरे की जद में है। पहले भी इस पुल को सुरक्षा की दृष्टि से ही वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। अभी कुछ समय पहले ही पुल को यातायात के लिए बहाल किया गया था लेकिन एक बार फिर से मौसम ने करवट ली ओर प्रदेश में फिर से भारी बारिश हुई जिसके चलते पानी का बहाव बढ़ गया है और चक्की पुल फिर से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। अब कब ये पुल दोबारा से वाहनों की आवाजाही के लिए खुलेगा यह प्रशासन तय करेगा।
