बिलासपुर:सुभाष ठाकुर (TSN)-शिमला मटौर एनएच मंगरोट के पास एक बार फिर अवरुद्ध करने का मामला सामने आया है । मंगरोट के पास एनएच पर एक तरफा बड़े पत्थर फेंक दिए है और सड़क को एक तरफा बन्द कर एक रेहड़ी को सड़क पर लगा दिया गया है । जिससे आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी काफी समस्याएं उठानी पड़ रही है ।
वहीं पीड़ित परिवार के राजन कांत का कहना है कि उन्हें लंबे समय से उनकी भूमि का कब्जा नही दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि उनकी भूमि राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में शिमला मटौर एनएच में मंगरोट के पास निकलती है जो विभाग के द्वारा भी निकाली गई है।उनका कहना है कि ना ही उनकी भूमि का मुआवजा उन्हें दिया जा रहा है और ना ही उन्हें कोई रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग के साथ काफी बार चर्चा हुई फिर भी इस मसले का कोई हल आज तक नहीं निकल पाया है,जिसके चलते उन्हें मजबूरी में ऐसे कदम उठाने पड़ रहे हैं ।उन्होंने कहा कि अगर फिर भी इस समस्या का हल प्रशासन नहीं निकालता है तो वह इसी तरह से एनएच को बंद करते रहेंगे ।
