By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राजबन में सर्च ऑपरेशन के दौरान मलबे से निकाले गए 2 बच्चों के श*व, अब तक कुल 5 श*व बरामद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राजबन में सर्च ऑपरेशन के दौरान मलबे से निकाले गए 2 बच्चों के श*व, अब तक कुल 5 श*व बरामद
himachalNews

राजबन में सर्च ऑपरेशन के दौरान मलबे से निकाले गए 2 बच्चों के श*व, अब तक कुल 5 श*व बरामद

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/02 at 7:15 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-बुधवार देर रात को बादल फटने की घटना के बाद मंडी जिला के पधर उपमंडल के राजबन गांव में 3 घरों के साथ जमींदोंज हुए 2 और श*वों को मलबे से निकाल लिया गया है। यह श*व 8 व 9 वर्षीय आर्यन और अमन के हैं। यह दोनों बच्चे मेहमान बनकर राजबन आए हुए थे। दूसरे दिन चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान दोपहर बाद यह श*व बरामद किए गए है।

बिना मशीनरी के पिछले दिन से डटें हैं SDRF,NDRF पुलिस व होमगार्ड के जवान

बता दें कि शुक्रवार सुबह 7 बजे से SDRF,NDRF पुलिस व होमगार्ड के जवान पुलिस व होमगार्ड के जवानों द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था।घटना स्थल पर बिना मशीनरी के पारंपरिक औजारों द्वारा खोदकर मलबे में दबे श*वों की तलाश की जा रही है।पिछले कल चलाए गए सर्च ऑपरेशन में 3 श*व बरामद हो गए थे.जबकि आज दो और श*व बरामद हुए हैं।कुल 5 श*व बरामद हुए हैं जबकि 5 अभी भी लापता हैं।डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि जहां घटना हुई वहां से नीचे की तरफ को पानी का काफी बहाव है इसलिए ऐसी संभावना है कि कुछ लोग इस बहाव में न बहे हों। ऐसे में कुछ टीमों को पानी के बहाव वाले स्थानों पर तलाश करने के लिए भेजा गया है। डीसी ने उम्मीद जताई कि जल्द ही सभी को तलाश कर इस सर्च ऑपरेशन को पूरा कर लिया जाएगा।

घटना स्थल पर पैदल पहुंच पाना भी रहा काफी चुनौतीपूर्ण

डीसी मंडी ने बताया कि जहां पर घटनास्थल है वहां तक पैदल पहुंचना ही मुश्किल है तो ऐसी स्थिति में किसी मशीनरी को नहीं ले जाया जा सकता।लेकिन एनडीआरएफ, एसडीआरएफ,स्थानीय पुलिस,होमगार्ड और फायर ब्रिगेड सहित स्थानीय लोगों की मदद से हाथों और औजारों से सारा मलबा हटाकर लोगों की तलाश की जा रही है।इस सारे कार्य में प्रशासन की तरफ से 40 से अधिक लोग जुटे हुए हैं।वहीं गांव के लोग और परिजन प्राकृतिक आपदा के कारण हुए इस नुकसान से आहत हैं।ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र में इससे पहले ऐसी भीषण त्रासदी कभी नहीं देखी। लोग एक-दूसरे का ढांढस बंधाकर दबे या बहे हुए लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

TAGGED: Mandi search operation in Rajban
Chandrika August 2, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पीएम मोदी ने त्रासदी से निपटने में हिमाचल प्रदेश का सहयोग करने का दिया आश्वासन
Next Article CM ने आपदा प्रभावित समेज का किया दौरा.. प्रभावितों के लिए राहत पैकेज की घोषणा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में लिंक रोड निर्माण को लेकर विवाद, झड़प के बीच एक व्यक्ति की मौत; पुलिस जांच में जुटी

Ago

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार,विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Ago

किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ, हिमाचल पर नहीं पड़ेगा 2,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ

Ago

3 से 5 जुलाई तक संस्कृति सदन में होगा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?