लाहौल-स्पीति: हिमाचल के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में भूकंप के झटकों से लोग सहम उठे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई।
बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके 3 से 4 बार महसूस किए गए। लोगों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। हालांकि झटकों से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
