नाहन/देवेंद्र कुमार: प्रदेश में चुनावी समय में पुरानी पेंशन बहाली की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। पेंशन बहाली की मांग को लेकर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ सिरमौर ने डीसी सिरमौर के जरिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा। संघ के जिला सिरमौर के अध्यक्ष कल्याण सिंह नेगी ने बताया कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के हित में नहीं है। ऐसे में सरकार से लगातार कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है।
कर्मचारियों का कहना है कि नई पेंशन योजना में कई खामियां हैं और एक सेवानिवृत्त शिक्षक को सेवानिवृत्ति के बाद 1500 से 2000 की पेंशन मिल रही है , जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृति के बाद कर्मचारियों के लिए पेंशन एक बड़ा सहारा रहती है , ऐसे में पुरानी पेंशन बहाल होना आवश्यक है।
