धर्मशाला :राहुल चावला (TSN)-हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से नवंबर 2023 में लिए गए टीचर एलजीबीटी टेस्ट यानी कि TET का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है. इस बार का परीक्षा परिणाम 26.1 फ़ीसदी रहा है.
सचिव शिक्षा बोर्ड धर्मशाला डॉ मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि इस बार 8 स्ट्रीम में TET का परीक्षाएं ली गई थीं, जिसमें जेबीटी डीलेड की परीक्षा परिणाम भी शामिल है. दरअसल कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के चलते ये परीक्षाएं बीते दो साल से नहीं हो पाई थी, मगर इस बार बहाली के बाद बोर्ड ने इस स्ट्रीम को भी शामिल किया था, जिसका पास प्रतिशत 32.8 फीसदी रहा है. वहीं शास्त्री TET में 45.14 फ़ीसदी, TGT नॉन मेडिकल में 7.28, लेंग्वेज टीचर 11.81 फ़ीसदी, TGT आर्ट्स में 31.89, पंजाबी में 23.88 फ़ीसदी, और उर्दू में 8 अभ्यर्थियों ने परीक्षाएं दी थी. जिसमें से एक भी पास नहीं हुआ.सचिव शिक्षा बोर्ड धर्मशाला डॉ मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बीते दो सालों की अपेक्षा इस बार TET का परीक्षा परिणाम बेहद बेहतर रहा है. उन्होंने कहा कि जून 2023 में पास प्रतिशत महज़ 11 फ़ीसदी रहा था तो नवंबर 2022 में ये पास प्रतिशत 15.5 फ़ीसदी रहा था, जो कि इस बार बढ़कर 26.1 हो गया है.
