शिमला,संजु चौधरी (TSN)-शिक्षा मन्त्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत उबादेश क्षेत्र के दौरे के दौरान कई सौगात उपदेश क्षेत्र को दी इस अवसर पर जुब्बल नावर कोटखाई कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, पूर्व ज़िला परिषद सदस्य लायक राम औसटा BDC बाघी रत्नाडी सदस्य हरिदत और NGO रत्नाडी सदस्य कुलदीप सिंह संजय सारटा और बाघी रत्नाडी की जनता मौजूद रही शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बाघी पुलिस चौकी का किया लोकार्पण.
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बाघी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि इस पुलिस चौकी को नियमित चौकी का दर्जा प्रदान किया गया है। जिसका निर्णय पिछली केबिनेट में लिया गया था।शिक्षा मन्त्री ने कहा कि बाघी एक महत्वपूर्ण स्थान है बढ़ते नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाने के साथ ही साथ कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ये चौकी बहुत जरूूरी थीकि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि बाघी रत्नाडी में पानी की काफी ज्यादा समस्या है समाधान आने वाले समय में ज्लद किया जाएगा
