शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश में बीते दिन 6 जिलों में लंबे सूखे के बाद बारिश और बर्फबारी देखने को मिली है।शिमला में खासकर दिसम्बर महीने में बर्फबारी काफी वर्षों बाद देखने को मिली है।2012 में दिसम्बर महीने के पहले सप्ताह बर्फबारी हुई थी.वही उसके बाद अब 9 दिसम्बर को बर्फबारी हुई है।हालांकि शिमला में 2.7 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।लेकिन लाहुल स्पीति के कोकसर में 6.7 सेंटीमीटर बर्फ दर्ज की गई।बर्फबारी होने से तापमान में तीन डिग्री तक कमी दर्ज की गई है।वही आज भी ऊँचाई वाले हिस्सों में बारिश बर्फबारी की आशंका मौसम विभाग ने जताई है।जबकि 10 दिसम्बर के बाद फिर से मौसम बिल्कुल साफ बना रहेगा।
आज भी ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना
मौसम वैज्ञानिक संदीप ने कहा कि प्रदेश में बीते 24 घंटो के दौरान किन्नौर लाहुल स्पीति शिमला चम्बा सोलन बिलासपुर में बारिश और बर्फबारी हुई है।बर्फबारी की बात करे तो कोकसर में 6.7,खदराला 5.0,सांगला 3.6,केलांग 3.0,निचार और शिमला में 2.5 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई।वहीं कंडाघाट में 2.2,नयना देवी और कसौली 2.0,जुब्बड़हट्टी 1.9,मंडी 1.4,सोलन 0.6 व सुंदरनगर में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।प्रदेश में आज भी कुछ एक क्षेत्रो में बारिश बर्फबारी की संभावना है।उन्होंने कहा कि शिमला में खास कर दिसम्बर महीने के दूसरे सप्ताह में 2012 के बाद बर्फबारी हुई है।प्रदेश में दस दिसम्बर से लेकर 14 दिसम्बर तक मौसम साफ बना रहेगा।
प्रदेश के जिलों में बढ़ी ठंड…ये रहा तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 2.0,सुंदरनगर 3.1,भुंतर 2.9, कल्पा -3.8,धर्मशाला 3.9,ऊना 1.2,नाहन 6.9,पालमपुर 1.0 ,सोलन 3.0, मनाली -0.2,कांगड़ा 4.0,मंडी 4.7, बिलासपुर 5.7, हमीरपुर 2.8, जुब्बड़हट्टी 2.4, कुफरी -3.1, कुकुमसेरी -6.4, नारकंडा -4.6, भरमाैर -1.2, रिकांगपिओ -0.6, सेऊबाग 3.0, बरठीं 3.2, समदो -5.4, सराहन 5.5, देहरा गोपीपुर 5.0, ताबो -12.3 व बजाैरा में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
